खबरे

पिता होने की लालशा ने पहुंचाया जेल !

पिता होने की लालशा ने पहुंचाया जेल !

चंडीगढ़।

गुप्त प्रेम से लेकर अस्पताल तक, फिर पहुँचा मामला थाने

मलोया में मासूम मोहब्बत ने बढ़ाई मुश्किलें, पोक्सो केस दर्ज

मलोया क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने परिवार और समाज दोनों को चौंका दिया। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की (उम्र लगभग 16 वर्ष) के प्रेम संबंध का खुलासा तब हुआ जब वह चिकित्सकीय जाँच के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुँची।अस्पताल टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद पोक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।सूत्रों के अनुसार, लड़की और एक युवक के बीच पिछले कुछ समय से संबंध थे। बताया जा रहा है कि लड़की अपने परिजनों से युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन परिवार राज़ी नहीं हुआ। इसके बावजूद दोनों साथ रहने लगे। जाँच में यह भी सामने आया कि लड़की पिछले लगभग आठ महीने से गर्भवती थी और नियमित चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता थी।मलोया डिस्पेंसरी में जाँच के दौरान सलाह दी गई कि उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया जाए। वहीं चिकित्सकीय प्रक्रिया के दौरान पूरी स्थिति उजागर हो गई।फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह जानकारी एक खबर के आधार पर हैं , पुष्टि के लिए स्वत: जॉच करेंl

Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )