खबरे

आम आदमी पार्टी ने शहर में किया संगठन का विस्तार

आम आदमी पार्टी ने शहर में किया संगठन का विस्तार

चंडीगढ़ प्रदेश|  आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में अपने संगठन का विस्तार किया | चंडीगढ़ प्रदेश क्न्वीनर और वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग की अगुआई मे पार्टी मे सात प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष और लीगल सेल अध्यक्ष का चुनाव हुआ|

चंडीगढ़ प्रदेश आप पार्टी के नव नियुक्त  उपाध्यक्ष:  कुलदीप सिंह कुक्की, रजिन्दर हिंदुस्तानी, ममता कैन्थ, ललित मोहन, बजरंग गर्ग, साहिल मक्कड़, एवं हरजिंदर बावा को बनाया गया|

युवा मोर्चा  अध्यक्ष :औंकार सिंह ओलख, महिला मोर्चा अध्यक्ष:  सुखराज कौर संधु और महासचिव अमनप्रीत कौशल बने वही लीगल सेल के अध्यक्ष टीपीएस वालिया और महासचिव गगन आहलुवलिया बनाए गए| पार्टी के वरिष्ठ नेताव ने बधाई देते हुए कहा की इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति से चंडीगढ़ में आप पार्टी मजबूत होगी|

मोदी जी हर घर तिरंगा आप पार्टी भी शांत नहीं

वही आप पार्टी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष रजिन्दर हिंदुस्तानी से सवाल : चंडीगढ़ में आप पार्टी एक बड़े विपक्ष के रूप में होकर शांत बैठी जबकि काँग्रेस तीसरे पैदान पर रहकर भी गौरव (तिरंगा) यात्रा निकाल रही है, वही दिल्ली आप पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने 500 झंडो का मिशन पूरा किया,

रजिन्दर हिंदुस्तानी: हम शांत नहीं बैठे है 15 अगस्त 2022 को मलोया स्माल फ्लेट से  तिरंगा यात्रा शुरू होगी|

वही सूत्रो के हवाले से खबर है, की आप पार्टी तिरंगा यात्रा की तैयारी कर रही वह भी 14 अगस्त 2022  को जीसकी पार्टी के  कई नेता अन्दर-अन्दर विरोध कर रहे है, अब देखना यह होगा की आप पार्टी PartitionHorrorsRemembranceDay मनाती है, या कुछ अलग अंग्रेजों ने इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान को 1947 में 14 और15 अगस्त के बीच की रात आजाद किया था. 12 बजते ही दो देश वजूद में आ गए थे|

पाकिस्तान बनने के बाद मोहम्मद अली जिन्ना 13 महीने जिंदा रहे थे और यही मानते रहे कि पाकिस्तान और भारत एक ही दिन एक ही समय में आजाद हुए मुल्क हैं. उनके मुताबिक, रेडियो पाकिस्तान हर साल जिन्ना साहब की आवाज में पहला बधाई संदेश सुनाता है, जिसमें जिन्ना कह रहे हैं कि 15 अगस्त की आजाद सुबह पूरे राष्ट्र को मुबारक हो,

लेकिन यह भी सोचने की अजीब बात है कि मोहम्मद जिन्ना का यह बधाई संदेश हर साल 15 अगस्त की बजाय 14 अगस्त को सुनवाया जाता है. उनके मुताबिक, पाकिस्तान बनने के बाद आजादी की दो वर्षगांठ यानी 1948 और 1949 में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही मनाया गया. लेकिन  जिन्ना के गुजरने के बाद इस समय को 24 घंटे पहले मनाया जाने लगा. और तभी से 14 अगस्त ही पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है.

 

Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )