खबरे

कांग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव और पूर्वांचल के बड़े नेता अपने साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव और पूर्वांचल के बड़े नेता अपने साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल

कांग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव और पूर्वांचल के बड़े नेता अपने साथियों सहित हुए भाजपा में शामिल

चंडीगढ़ आप तक।
कांग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव और पूर्वांचल के बड़े नेता शशि शंकर तिवारी ने पार्टी छोड़ भाजपा का साथ पकड़ लिया है, शुक्रवार को उनके साथ और भी कई नेतावो ने भाजपा के साथ जुड़ कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए नारे लगाए।
इस दौरान किसान नेता दीदार सिंह बहुजन समाज पार्टी की उमीदवार रह चुकी लड़ी बबली गहलोत,
प्रदीप सिंह तमी , विजय कुमार चौहान, जगमोहन सिंह समेत और भी कई लोग शामिल हुए,शामिल हुए नेताव ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुए |
भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर सेक्टर ३३ चंडीगढ़ में अलपसंख्यक मामलो के केंद्रीय राज्य मंत्री जान बराला ने उपस्थित सभी लोगो को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा में शामिल किया गया।

आइये जानते है शशिशंकर तिवारी ने क्यों छोड़ी कांग्रेस और कुछ निगम चुनाव के नतीजे
पिछले नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ प्रदेश के महासचिव शशि शंकर तिवारी जो की पूर्वांचल के दिगज संघर्ष शील और कर्मठ नेता माने जाते है, जो वार्ड न. 9 से महिला शीट होने के कारण अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन सूत्रों के हवाले से बताया गया की वहा कुछ् चाटुकार थे,खेर ये लाजमी है, काफी समय से चलता आरहा है, चाटुकार की कहानिया राजे रजवाड़े से सुनने को मिलती है, जिसके कहने पर टिकट काट दी गई, और सिर्फ तिवारी की ही नहीं बल्कि कई युवा और भावी नेता की टिकट काट दी गई और कुछ ने आप की टिकट से इलेक्शन लड़ा और जीतकर नगर निगम पहुंचे, पिछले नगर निगम में भाजपा अपना मेयर बना पहले स्थान पर वही दूसरे स्थान पर आप पार्टी बहुत बड़े विपक्ष के रूप में चंडीगढ़ में आई और वही कांग्रेस तीसरे स्थान की पार्टी बनी।

पूर्वांचल नेता का भाजपा से कनेक्शन

भजपा का दामन थामते हुए, तिवारी जी ने बताया की मेरी पहली पार्टी भजपा ही थी, में आरएसएस का स्वयं सेवक और सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र भी रहा हु और भिन्न संगठनों में काम भी किया हु, वही चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और देवेंदर सिंह बबला उपाध्यक्ष ने बताया की शशि शंकर तिवारी के आने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

शाम का गया सुबह घर आजाये तो उसको भुला नहीं कहते, (अरुण शुद बीजेपी चडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष )
अलपसंख्यक मामलो के केंद्रीय राज्य मंत्री जान बराला ने शशि शंकर तिवारी जी की घर वापसी 04/11/2022 को पटका पहना किया।
इस दौरान तिवारी जी के समर्थको में काफी उत्साह देखने को मिला फुल माला पहना, मिठाईया बांटी गई।

शशि शंकर तिवारी पूर्वांचल विकाश महासंघ अध्यक्ष
2009 में कांग्रेस में शामिल घर वापसी भारतीय जनता पार्टी 04/11/2022

Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )