खबरे

आज काँग्रेस और भाजपा दोनों निकालेंगी तिरंगा यात्रा

आज काँग्रेस और भाजपा दोनों निकालेंगी तिरंगा यात्रा

आज काँग्रेस और भाजपा दोनों निकालेंगी तिरंगा यात्रा

आजादी के 75वी वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। वही अब काँग्रेस भी इस यात्रा मे भाग ले रही है | सूत्रो के हवाले से खबर है की राष्ट्रीय स्तर के अभियान के तहत आज से चंडीगढ़ मे  कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की की अगुवाई मे आजादी की 75वी वर्ष गाठ  पर तिरंगा यात्रा  निकालने जा रही है। आज शाम 5 बजे से यह यात्रा निकाली जाएगी। चंडीगढ़ कांग्रेस भवन, सेक्टर 35 से यात्रा चलेगी। जिसमे चंडीगढ़ कांग्रेस के 150 से 200 कार्यकर्ता शामिल होंगे। चंडीगढ़ ट्रैफिक नियमों का पालना करते हुए कांग्रेस यह रैली निकालेगी |

आज काँग्रेस और भाजपा दोनों निकालेंगी तिरंगा यात्रा

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा की इकाई भी तिरंगा बाइक रैली निकालेगी।

 दूसरी तरफ आज चंडीगढ़ भाजपा की भारतीय जनता युवा मोर्चा की इकाई भी तिरंगा बाइक रैली निकालेगी। जहा कॉंग्रेस भी शाम को 5 बजे यह रैली  निकालेगी वही भाजपा  भी सेक्टर 3 के बोगनविला पार्क से शुरु होकर सेक्टर 33 के टेरेस गार्डन पर जाकर रैली समाप्त करेगी।  दोनों के समय मिलते हुए दिखाई दे रहे|  फर्क इतना है की चंडीगढ़ महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस आदि इकाइयों के कार्यकर्ता और नेता भी शामिल होंगे और रैली 15 अगस्त तक चलेगी।

 

Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )